जौनपुर, फरवरी 15 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी शहीद आशुतोष यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुई। इस दौरान सेना के जवानों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया। शहीद आशुतोष यादव 14 फरवरी 2017 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के बांदीपुरा क्षेत्र में आतंकियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग विस्फोट में वीरगति को प्राप्त हुए थे। समारोह में उनकी वीरता और देशभक्ति को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका बलिदान सदैव युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। पैरेंट यूनिट के सूबेदार महेंद्र सिंह, लांस नायक अभिषेक कुमार, रितेश गौड़ तथा एनसीसी 96 बटालियन के हवलदार नागेंद्र पुन ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.