सीतामढ़ी, अप्रैल 6 -- शिवहर। जिला के चमनपुर गांव के समाजसेवी स्व. राधा रमन सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा एवं वस्त्र वितरण तथा भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण व अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। स्मृति में गरीबो व असहाय लोगों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया एवं प्रसाद वितरण भी किया गया। शिक्षक दिलीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. राधा रमन सिंह एक सरल, संवेदनशील और समाजसेवी व्यक्ति थे, जिनकी कमी आज भी समाज को खलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रश्मि सिंह एवं अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर चमनपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार सिंह एवं समाजसेवी व शिक्षक दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.