मधुबनी, जनवरी 3 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र उर्फ ललित बाबू की पुण्यतिथि पर झंझारपुर में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत शांति नाथ महादेव मंदिर के समीप स्थित ललित स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही ललित कर्पूरी स्टेडियम स्थित समरसता स्थल पर भी उनकी प्रतिमा पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में प्रो. सुबोध कुमार मिश्रा, समाजसेवी बबलू शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय रावत, प्रदीप ठाकुर सहित कई दर्जन गणमान्य लोग व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित वक्ताओं ने ललित बाबू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक बिहार का शिल्पकार बताया। वक्ताओं ने कहा कि "बिहार में रहूं या न रहूं, बिहार बढ़कर रहेगा" का नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.