वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी। पांडेयपुर बैंक कॉलोनी में वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता स्व. विजय कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगा। डॉ. जीएस सिंह के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्र के चिकित्सकों ने अपनी सेवा दी। इस दौरान 50 से अधिक मरीजों को नि:शुल्क परामर्श मिला। डॉ. अवधेश, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. आरके मौर्य, डॉ श्रुति सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता आरके यादव, रमा उदल, लालबहादुर, कृष्ण कुमार, कृष्णा प्रसाद, नवीन पांडेय एडवोकेट, खुर्शीद रजा, अमलेश सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...