पुण्यतिथि पर राजेश पायलट को किया याद
सहारनपुर, जून 12 -- देवबंद, संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर गांव चौंदाहेडी, मझोल और बंहेड़ा उन्हें याद करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजेश पायलट ने जीवन भर किसान और मजदूरों के लिए संघर्ष किया। गांव चौंदाहेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में दीपक पंवार ने कहा कि स्व. राजेश पायलट किसान मजदूरों और आमजन की मजबूत आवाज़ थे। कहा कि राजेश पायलट के विचार और सिद्धांत आज भी युवाओं के प्रेरणा स्रोत्र हैं। इस दौरान सुरेंद्र प्रधान, यशपाल सिंह, राव बिलावर, अफजाल प्रधान, सुधीर पंवार और जयवीर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर राजेश पायलट को किया याद यह भी पढ़ें- क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की कांग्रेसियों ने मनाई जयंती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.