बेगुसराय, जनवरी 2 -- बीहट। पूर्व केन्द्रीय रेलमंत्री ललित नारायण मिश्र की 51वीं पुण्यतिथि पर तीन जनवरी को राजकीय समारोह के तहत सिमरिया धाम स्थित स्मारक पर कार्यक्रम होगा। जिला प्रशासन के अधिकारी व जनप्रतिनिधि पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार तथा सीओ सूरजकांत ने बताया कि राजकीय समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से प्रतिवर्ष पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह के तहत उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया जाता रहा है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.