आरा, फरवरी 4 -- शाहपुर। आगामी 12 फरवरी को शाहपुर के हरिनारायण इंटर प्लस टू विद्यालय खेल मैदान में आयोजित प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रहे विशेश्वर ओझा की 10वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारी अंतिम दौर में है। स्थल का जायजा लेने यहां पहुंचे विधायक स्व विशेश्वर ओझा के पुत्र राकेश रंजन ओझा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को तैयारी से संबंधित दिशा-निर्देश दिये। रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जायेगा। शिविर 11: 30 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव सुमन राय, पूर्व चेयरमैन विजय सिंह, मंटू दूबे, विंध्याचल जयसवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडेय, मोहन पांडेय, बमविजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.