आरा, मार्च 25 -- शाहपुर, निसं.। प्रखंड के गौरा गांव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में उनके छोटे भाई शहीद नायब सूबेदार मनोज कुमार की चौथी पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। सूबेदार जवान के तैलचित्र पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सूबेदार नायब मनोज कुमार देश की सेवा के लिए वीरगति को प्राप्त हो गए। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना ही सच्ची श्रद्धांजलि कही जाएगी। बड़े भाई सूबेदार सतीश कुमार, उदय राम, सियाराम, नंदलाल राम, अनिल राम, वेंकटेश पासवान, किशन कुमार, पंकज कुमार, सुग्रीव कुमार, मनजीत कुमार, हरिनारायण पासवान, सुशीला देवी, शांति देवी, नीलम कुमारी सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.