भागलपुर, मई 21 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  सामाजिक संस्था स्वाभिमान द्वारा बुधवार को स्थानीय सामुदायिक भवन चैती दुर्गा स्थान मोहनपुर नरगा में बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानी चंपारण के नायक राजकुमार शुक्ल का 96वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। पुण्यतिथि समारोह का शुभारंभ राजकुमार शुक्ल के चित्र पर माल्यार्पण कर जवाहर लाल मंडल ने किया। इस दौरान अशुतोष कुमार, गंगा मंडल, लक्ष्मण दास, शिवशंकर मंडल, जयप्रकाश, विजय कुमार, शैलेश दास, राजकुमार उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता सेनानी विपिन चंद्र पाल की मनी पुण्यतिथि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...