आगरा, मार्च 11 -- जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग ने बुधवार को वीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम कमेटी के जिला चेयरमैन सत्येंद्रपाल सिंह बैस एडवोकेटे के कार्यालय पर हुआ। इस दौरान गोष्ठी भी हुई। अधिवक्ताओं ने पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश सचिव विधि विभाग कांग्रेस धर्मेश शर्मा, शिव कुमार सिंह आदि समेत उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...