मुंगेर, अप्रैल 17 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। पदम् पुरस्कार प्राप्त व्यक्तित्व को भारत सरकार के नियमानुसार स्थानीय प्रशासन के द्वारा जन्मतिथि या पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन और श्रद्धांजली अर्पित करने की प्रोटोकॉल के तहत परंपरा रही है। लेकिन हवेली खड़गपुर की मान को अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर मुकाम दिलाने वाले पद्म विभूषण कला गुरु आचार्य नन्दलाल बसु की पुण्यतिथि पर उनके प्रति सहानुभूति और सम्मान जताने वाले संस्था, विद्यालय और पदाधिकारी ही पुण्य तिथि पर उन्हें याद करना भूल गए। हालांकि नगर के कुछ समाजसेवी और प्रबुद्धजनों ने नगर के नंदलाल बसु चौक स्थित स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा भाव से नमन किया। यह भी पढ़ें- दंगल और कलाकारों के सम्मान के साथ तीन दिवसीय अभिव्यंजना कार्यक्रम का समापन क्यू मैक्...