पुण्यतिथि पर याद किए गये अब्दुल कलाम
गढ़वा, जुलाई 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि आरके पब्लिक स्कूल में सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विद्यालय की प्रार्थना सभा में डॉ. कलाम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। उस दौरान उनके देश के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय ने कहा कि डॉ. कलाम सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे। एक वैज्ञानिक और इंजीनियर के रूप में उन्होंने देश की रक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को नई ऊंचाई दी। उनके नेतृत्व में भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े डॉ. कलाम ने अपने परिश्रम से देश के सर्वोच्च पद त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.