बाराबंकी, फरवरी 3 -- हैदरगढ़। ग्राम्यांचल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक पूर्व विधायक पंडित सुरेंद्र नाथ अवस्थी पुत्तू भैय्या की 14वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने उनकी आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उनके पुत्र शरद अवस्थी, आशुतोष अवस्थी, सिद्धार्थ अवस्थी ने पूरे परिवार के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एमएलसी प्रतिनिधि अवधेश सिंह चंदेल, राजकुमार अग्रवाल,चेयरमैन आलोक तिवारी, राजकुमार सिंह, रामदेव सिंह, शिव कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.