अंबेडकर नगर, मार्च 11 -- अम्बेडकरनगर। नगर के सिझौलिया निवासी समाजसेवी स्व करिया सिंह की सातवीं पुण्यतिथि भावपूर्ण ढंग से मनाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उनके भाई कामता प्रसाद सिंह के नेतृत्व में परिवार के सभी सदस्यों, सगे-संबंधियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गरीब, असहायों, बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और अनाथ बच्चों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं, वस्त्र और अन्न दिया गया। इस दौरान उमेश मिश्र, कैलाश सिंह, सुरेश सिंह, रामपाल सिंह, रविन्द्र नाथ सिंह, राजेश सिंह, वीरेन्द्र सिंह और दिलीप सिंह, अजय सिंह, जितेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...