बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- फोटो: हिलसा01- हिलसा के बभनबरुई गांव में स्व. अविनाश शर्मा को श्रत्रांजलि देते जदयू एमएलसी नीरज कुमार। हिलसा, निज प्रतिनिधि। जदयू के वरिष्ठ नेता एवं जाने-माने समाजसेवी स्व. अविनाश शर्मा की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को बभनबरुई गांव में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जदयू एमएलसी नीरज कुमार, पूर्व विधायक उषा सिन्हा, मुख्य पार्षद धनंजय कुमार आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के प्रति सेवा और समर्पण की भावना को आत्मसात करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सैकड़ों गरीब, लाचार, विधवा एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। मौके पर भरत शर्मा, विकास कुमार, प्रमोद सिंह, रजनीश ठाकुर, डॉ. सुमन कुमार सिंह, अनिल कुमार, जैनेन्द्र कुमार, डॉ....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.