पुण्यतिथि पर याद किए गए शहीद कमांडो विजयपाल यादव
फतेहपुर, जून 11 -- अमौली, संवाददाता। वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में शहीद हुए 10 पैरा कमांडो विजयपाल यादव की बुधवार को 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
शहीद की याद में श्रद्धांजलि उनके पैत्रक गांव झाऊपुर में स्थित शहीद स्थल पर सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल समेत क्षेत्रीय नेता और शहीद के परिजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही उनके बहादुरी का गुणगान किया गया। झाऊपुर गांव में बने शहीद स्मारक में शहीद के छोटे भाई अजय पाल सिंह यादव ने किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने शहीद स्मारक पर शहीद की वीरगाथा को याद किया। उन्होंने शहीद स्मारक का विकास, ब्लॉक मुख्यालय के पास गेट, शहीद के नाम मार्ग इत्यादि पर पहल करने की बात कही। इस मौके पर शहीद की पत्नी सुषमा देवी, माता सुखदेई, पिता राम सागर के साथ ब्लॉक प्रमुख स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.