रामगढ़, मार्च 13 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के संस्थापक राजेंद्र नायक की पुण्यतिथि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क थाना चौक में मनाई गई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के सदस्यों ने पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र नायक ने समाज के लिए अपना सारा जीवन न्योछावर कर दिया। उनके बताए पर मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनमोल सिंह, संतोष पासवान, अविनाश नायक, विनोद नायक, संतोष नायक, मुकेश नायक, सोनू नायक, सुमित नायक, उत्तम पासवान, केवल पासवान, लखनदार पासवान, आतिश राम, अजय पासवान आदि बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति उत्थान परिषद एवं समाज के लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.