पुण्यतिथि पर याद किए गए राजीव
बेगुसराय, मई 21 -- भगवानपुर। प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शिव शक्ति ज्योति नगर सहिलोरी स्थित ज्योति परिसर में की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने का कार्य किया। सूचना क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को 18 वर्ष में मतदान का अधिकार देने तथा देश को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद किए गए राजीव कांग्रेस पार्टी उनके बताए रास्तों पर चलकर देश में सामाजिक न्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.