सोनभद्र, जुलाई 27 -- सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला व शहर कार्यालय पर मिसाइल मैन, भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कांग्रेसजनों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारत के ऐसे राष्ट्रपति थे जो विज्ञान, शिक्षा और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनका सादा जीवन और उच्च विचार हम सबके लिए आदर्श है। कांग्रेस पार्टी उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर अब्दुल कलाम को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि कलाम साहब ने पूरे विश्व में भार...