देवघर, फरवरी 6 -- देवघर। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन देवघर में शुक्रवार को डीएवी के भूतपूर्व निदेशक महात्मा नारायण दास ग्रोवर की 18 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, शिक्षक एवं बच्चों ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्राचार्य, शिक्षक एवं बच्चों ने सामूहिक रूप से वैदिक हवन यज्ञ कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर के जीवन व उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए अनुकरणीय है। वे उत्कृष्ट शिक्षाविद्, समाज सेवक, कुशल शिक्षक-प्रशिक्षक के साथ-साथ नेक इंसान भी थे। उनकी अगुवाई में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश,पंजाब, मध्य प्रदेश, ओडिशा एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.