पुण्यतिथि पर याद किए गए भाकपा नेता
बेगुसराय, अगस्त 31 -- बीहट। पुण्यतिथि पर भाकपा नेता सह मिर्जापुर-नींगा के तीन दशक तक मुखिया रहे रामसुदिष्ट सिंह याद किये गये। सर्वदलीय नेताओं व कायकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि कामरेड चन्द्रशेखर सिंह से प्रभावित होकर वे भाकपा से जुड़कर शोषित-दलित व अकलियतों के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहे। तीन दशक तक बरौनी के मिर्जापुर-नींगा के मुखिया रहे। ताउम्र भाकपा से जुड़कर शोषितों व वंचितों के हक के लिए रामसुदिष्ट बाबू लड़ते रहे। 30 अगस्त 2020 को उनका निधन हो गया। आज भी न केवल बरौनी बल्कि जिले के लोग रामसुदिष्ट बाबू के सामाजिक सरोकार से जुड़ें कार्यो को शिद्दत से याद करते हैं। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.