मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 65वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुनन्दन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू ने की। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। पारू व्यापार मंडल के शंभु प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीबाबू आधुनिक बिहार के निर्माता थे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश झा और धन्यवाद ज्ञापन पीएन सिंह आजाद ने किया l मौके पर नीलेश चौधरी, हरेराम मिश्रा, अशोक झा, फतेह बहादुर सिंह, प्रेम पप्पू, प्रभाकर, भूषण सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...