पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सांसद बाबू दर्शन सिंह यादव
इटावा औरैया, अगस्त 30 -- इटावा। पूर्व राज्यसभा सदस्य व केंद्रीय समाज सेवा समिति के संस्थापक बाबू दर्शन सिंह यादव की आठवीं पुण्यतिथि पर रविवार को संचेतना कॉलेज में यज्ञ व श्रद्धांजलि सभा हुई। परिवारजन व क्षेत्रवासियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए सामाजिक सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। यज्ञ में बाबू दर्शन सिंह यादव के बड़े पुत्र नागेंद्र प्रताप सिंह यादव ने मुख्य आहुति दी। छोटे पुत्र अनुज यादव, केंद्रीय समाज सेवा समिति के अध्यक्ष नीरज यादव, उनके भाई पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव व कुमुदेश चंद्र यादव मौजूद रहे। भतीजे विधान परिषद सदस्य मुकुल यादव के अलावा जितेंद्र प्रताप सिंह यादव, सौरभ यादव, ऋषि यादव व अर्पित यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने श्रद्धांजलि दी。
सामाजिक सुधार हेतु प्रयास बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.