गिरडीह, अप्रैल 6 -- बगोदर, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि पर झामुमो के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बगोदर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में झामुमो के केंद्रीय कमेटी सदस्य शत्रुध्न प्रसाद मंडल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। नेताओं ने उनकी फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कमेटी सदस्य मंडल ने अपने संबोधन में उन्हें अमर की संज्ञा दी। कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो हमलोगों के बीच नहीं है। पार्टी को यह कमी हमेशा खलती रहेगी और इसकी भरपाई भी निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि स्व. जगरनाथ महतो मरकर भी अमर हैं। चूंकि उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष की बदौलत जनता के च...