जहानाबाद, फरवरी 25 -- प्रार्थना सभा में सैकड़ों की संख्या में पहंुचे लोग उनके द्वारा किए गए कार्यों को किया याद, पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर स्थित एक निजी रेस्ट हाउस में बुधवार को पूर्व विधायक असगर हुसैन की 13 वीं तेरहवीं पुण्य तिथि पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। असगर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट जहानाबाद के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष मुन्ना हुसैन ने की। उन्होंने कहा कि उनके दिवंगत हुए 13 साल बीत जाने के बाद भी उनके प्रति आपका स्नेह और सम्मान के लिए बहुत आभार व्यक्त करते हैं। असगर हुसैन आप आप सभी के थे और उन्होंने भी अपना संबंध और कर्तव्य हमेशा ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का काम किया था। प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए मुफ्ती आसिफ नईमी ने कहा ...