मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद व उनके अंगरक्षक हवलदार लक्ष्मेश्वर साह की 28वीं पुण्यतिथि शनिवार को ब्रह्मपुरा स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर मनाई गई। आवास परिसर में स्थापित पूर्व मंत्री की प्रतिमा पर राजनीतिक दलों के नेता, जिले के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार ने कहा कि डॉ. ब्रज बिहारी प्सामाजिक न्याय के महायोद्धा थे। पिछड़ों-दलितों व वंचितों के हक की लड़ाई जीवन भर लड़ते रहे। मौके पर पूर्व मेयर सुरेश कुमार, उप मेयर डॉ.मोनालिसा, संजय कुमार, दिलीप कुमार, रंजीत कुमार साहू, ई.शिवनंदन साह, सुरेश कुमार साह, राजाराम साह, विनोद गुप्ता, पुष्कर कुमार, अरविन्द महाजन, र...