पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी , किया वृक्षारोपण
चाईबासा, मई 21 -- चाईबासा ।कांग्रेस भवन ,चाईबासा में गुरुवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस भवन परिसर में वृक्षारोपण कर सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि राजीव गांधी जी ने इक्कीसवीं सदी के भारत की दूरदर्शी परिकल्पना करते हुए युवाओं और महिलाओं की सशक्त भागीदारी, मतदान अधिकार के विस्तार तथा पंचायती राज एवं शहरी निकायों में महिलाओं के आरक्षण जैसी ऐतिहासिक नींव रखी। लोकतंत्र को गाँव-गाँव तक मजबूत करने, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.