पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व डीजीसी विनय यादव
कौशाम्बी, मई 31 -- चायल तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता हॉल में रविवार को चायल बार एसोसिएशन के संस्थापक, प्रथम अध्यक्ष एवं पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) विनय कुमार यादव की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। उनके पुत्र विजय प्रकाश उर्फ बबलू एवं रवि प्रकाश ने श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा में वक्ताओं ने स्व. यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्व. यादव न्यायिक क्षेत्र के मजबूत स्तंभ थे, जिन्होंने चायल बार एसोसिएशन को मजबूत पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि स्व. यादव केवल एक कुशल अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.