गिरडीह, अप्रैल 2 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के दामा गांव में बुधवार को भाकपा माले के द्वारा कॉमरेड डोमन महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर यहां स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। मौके पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि डोमन महतो आजीवन आम जनता के हक-हकूक के लिए सक्रिय रहे थे और गरीबों के सुख-दुख के भागीदार रहे थे। आज जब गरीबो व छात्र-नौजवानो के अधिकारों पर केंद्र और राज्य सरकारें हमला कर रही हैं तो कामरेड डोमन महतो के बताये और दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले में 90 के दशक में हुए चर्चित दामा कांड में डोमन महतो ने ग्रामीणों महिलाओं को पुलिसिया दमन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.