देवघर, सितम्बर 26 -- पालोजोरी, प्रतिनिधि। अलग राज्य के निर्माण के लिए हुए आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय सिपाही सह आंदोलनकारी डुमरिया गांव के रहने वाले हराधन मुर्मू के पुण्यतिथि पर असना मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण पर उन्हें याद किया।

कार्यक्रम में उपस्थिति इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरन आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष इस्तियाक मिर्ज़ा, बगदाहा मुखिया गोलक बिहारी यादव, बीस सूत्री सदस्य सह प्रखंड उपाध्यक्ष युधिष्ठिर प्रसाद सिंह यादव, पालोजोरी प्रखंड उपाध्यक्ष शंकर टुडू, जेएमएम नेता शिवेश्वर बेसरा, बिक्रम मुर्मू तथा काफी संख्या में समर्थक तथा लो...