बेगुसराय, फरवरी 27 -- गढ़पुरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के प्रांगण में शुक्रवार को चन्द्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि मनायी गयी। सभा की अध्यक्षता सुशील सिंघानिया ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने चन्द्रशेखर आजाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने आजाद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर दिलीप शर्मा, विवेक कुमार, राजेन्द्र यादव, रामपदारथ सिंह, जयजयराम यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.