लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- मितौली। कस्बे के सत्यम पब्लिक स्कूल में चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर किए। व्यवस्थापक अजय पटेल व प्रधानाचार्य एसके मौर्य ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों ने भी पुष्पार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन दर्शन व देश को आजाद कराने में उनकी महती भूमिका को विस्तार से बताते हुए बच्चों को उनके बताएं रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.