बेगुसराय, मई 4 -- तेघड़ा। आरबीएस कॉलेज तेयाय में कालेज के संस्थापक सचिव रामबिलास सिंह की 46वीं पुण्यतिथि पर मौजूद शिक्षकों व कर्मियों द्वारा फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. गाजी सलाउद्दीन ने कहा कि रामबिलास बाबू की दूरदर्शिता ही थी कि सुदूर ग्रामीण परिवेश में कॉलेज के लिए जमीन दान कर गरीब व गांव के बच्चों को उच्च शिक्षा देने का कारगर प्रयास किया। मौके पर प्रो. राजकुमार ईश्वर, पूर्व प्रिंसिपल मो. इस्लाम, विनोद कुमार चौधरी, डॉ. पूनम सिन्हा, फुलन कुमार सिंह, डॉ. मीरा कुमारी, डॉ. पार्वती कुमारी, डॉ. राखी कुमारी, डॉ. कुंदन कुमारी, कल्पना कुमारी, शंभू चौधरी, प्रभात चौधरी, राजकुमार सिंह, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...