चाईबासा, जून 4 -- चाईबासा। संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में कांग्रेसियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत्-शत् नमन किया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि कृष्ण बल्लभ सहाय का व्यक्तित्व, सशक्त नेतृत्व और सिद्धांतनिष्ठ राजनीति भारतीय लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर है, जो आज भी समाज और सार्वजनिक जीवन को नैतिक दिशा प्रदान करती है। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, मोहन सिंह हेम्ब्रम, राजेन्द्र कच्छप, मो.इस्लाम, बिक्रम बिरुली, सुशील दास आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...