चाईबासा, अप्रैल 12 -- चाईबासा। कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष तथा शैक्षणिक, सामाजिक सहित अन्य संस्थाओं में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अशोक कुमार जैन की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। चाईबासा कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यापर्ण कर दो मिनट का मौन रखकर नमन किया। मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, जिला सचिव जगदीश सुंडी, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सुरसेन टोपनो, नन्द गोपाल दास, जुम्बल सुंडी, बिक्रम बिरुली, संतोष सिन्हा, महाबीर प्रसाद, मो. शाहिद, परशुराम पान, गणेश प्रजापति, पातर हेस्सा, राहुल पान, प्रताप पुरती, सुशील दास आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...