पुण्यतिथि पर याद किए गए अल्लामा फजले हक खैराबादी
सीतापुर, अगस्त 20 -- खैराबाद, संवाददाता। मदरसा अल्लामा फजले हक खैराबादी मेमोरियल कॉलेज में गुरुवार को 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद अल्लामा फजले हक खैराबादी की 165वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम से पूर्व विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकालकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने अल्लामा फजले हक अमर रहें, मंगल पांडेय अमर रहें और राजा हरि प्रसाद अमर रहें जैसे नारे लगाए। कालेज से शुरू हुई प्रभात फेरी सबसे पहले अल्लामा फजले हक स्मारक पहुंची, जहां श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा हरि प्रसाद के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संस्था के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग डॉ फिदा हुसैन अंसारी ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अल्लामा फजले हक की कुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.