बुलंदशहर, मई 19 -- गांव रामपुर स्थित डीबी जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय में पूर्व प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व. गोकुल सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त 70 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सम्मान दिया गया। हाईस्कूल में 91 प्रतिशत अंक पाने वाले इशू कुमार, 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली रिचा तथा इंटरमीडिएट में 82 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली इशिता शर्मा को विधायक द्वारा साइकिल, मोमेंटो और सम्मान पत्र प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें- 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित प्रधानाचार्य वि...