बागपत, जनवरी 31 -- बड़ौत। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप मे मनाई गई। उनके अलावा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पंवार के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामहरि पंवार ने कहा देश की आजादी मे महात्मा गाँधी का अविस्मर्णीय योगदान रहा। उन्होंने भारतीय जनमानस को सत्य अहिंसा शांति प्रेम सदभाव राष्ट्रीय एकता के पथ पर चलने का संदेश दिया। संचालन हाकिम सेवादल ने किया । इस अवसर पर औमवीर दुहण, शोकेन्द्र तोमर, याकूब अहमद ,मदन सिंह, रविन्द्र तोमर ,प्रवेज, सोनू त्यागी, अज़हर पठान, इरशाद, दिलशाद, जाहुल सयोराण, फिरोज, औकार दत्त आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.