गोपालगंज, अप्रैल 2 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के बरौली स्थित भड़ुकड़िया मठ में गुरुवार को परम पूज्य गुरु श्री श्री 1008 रमाकांत दास जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भंडारा सह भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के पावन दिन आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में साधु-संतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक चले भंडारे में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।आयोजक महंत रितेश दास ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.