औरंगाबाद, फरवरी 12 -- गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित न्यू एरिया मुहल्ला निवासी डॉ. अमरेंद्र कुमार की माता स्व. सुशीला देवी की पहली पुण्यतिथि पर भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार की ओर से आचार्य अरुण पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कराया। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान उनका असामयिक निधन हो गया था। वे सात्विक विचारधारा की थीं और अध्यात्म से गहराई से जुड़ी हुई थीं। कार्यक्रम में डॉ. रामकिशोर सिंह, डॉ. आकृति कुमारी, डॉ. प्रिंस कुमार, हेमा कुमारी, गीता कुमारी, अमरेंद्र कुमार सिंह, सीताराम साव, रामनरेश सिंह, अरविंद कुमार, अमन कुमार, स्नेहा कुमारी, वर्षा कुमारी सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.