पुण्यतिथि पर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को किया नमन
मेरठ, मई 15 -- शुक्रवार को बहादरपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन मंच के जिला अध्यक्ष मास्टर सुभाष चंद्र के आवास पर किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान लोगों ने बाबा महेंद्र सिंह के चित्र पर माला अर्पण किया और फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसान हितों में बड़े बड़े आंदोलन किए। इस मौके पर लोगों ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर वृक्षारोपण भी किया गया। ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र मलिक, माजिद, बालू प्रताप, जुगनू, मुकेश, प्रवेश आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- किसानों ने महेंद्र सिंह टिकैत को किया याद यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत को किया याद यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.