प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 22 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजे गए प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी की 9वीं पुण्यतिथि चिलबिला स्थित अनाथ आश्रम में गुरुवार को मनाई गई। कार्यक्रम में अरुण तिवारी ने अशोक कुमार तिवारी और राम उदित शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद परिजनों ने आश्रम में रहने वाले बच्चों के लिए ऊनी वस्त्र, फल, मिष्ठान, खिलौने, कर्मचारियों के लिए लंच और उपहार भेंट किया। इस दौरान आश्रम संचालक कमलाकांत शुक्ला, अधिवक्ता संदीप पांडेय, डॉ. विकास तिवारी, अभिषेक तिवारी, ज्ञानेश तिवारी, राजेश मिश्र, देवांग तिवारी, आराध्या,अनन्या, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.