पुण्यतिथि पर फार्मासिस्टों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सिद्धार्थ, जुलाई 7 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक एवं आजीवन महामंत्री रहे स्व. डॉ. राम उजागिर पांडेय की 23वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित फार्मासिस्टों एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।जिलाध्यक्ष डॉ. वाईपी यादव ने कहा कि स्व. डॉ. राम उजागिर पांडेय ने प्रदेश के डिप्लोमा फार्मासिस्टों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के लिए संघर्ष तथा संगठन को मजबूत स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका समर्पण, संघर्षशील व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व आज भी संगठन के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- डीपीए संस्थापक को किया याद, श्रद्धांजलि दी जिला मंत्री डॉ. गोविंद प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.