पुण्यतिथि पर पूर्व सीएम की पत्नी को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पटेल हितकारिणी संघ ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पत्नी व शिक्षाविद मंजू सिन्हा की 19वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा की गई। नवयुवक समिति ट्रस्ट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों के अलावा जदयू महानगर इकाई के पदाधिकारी भी शामिल हुए। सभी ने मंजू सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कांटी से जदयू के विधायक अजीत कुमार ने कहा कि मंजू सिन्हा मजबूत इच्छाशक्ति वाली महिला थीं। उनकी प्रेरणा से ही नीतीश कुमार बिहार को नई दिशा देने में सफल रहे। मीनापुर विधायक अजय कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान की चर्चा की। सकरा विधायक आदित्य कुमार ने कहा कि आज भी वे सभी जदयू कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर जदयू अध्यक्ष प्रो. अर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.