मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- पारू। लालुछपरा नीमपट्टी गांव में शनिवार को राजद के पूर्व विधायक मिथिलेश प्रसाद यादव की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। राजद विधायक शंकर प्रसाद ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि मिथिलेश बाबू अभिभावक और मार्गदर्शक थे। उन्होंने 1995 से 2005 तक पारू विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। 21 फरवरी 2025 को उनका निधन हो गया। इस मौके रामबाबू साह, विपिन कुमार, जगदीश राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.