पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री रमई राम को किया याद
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बखरी चौक स्थित रविदास मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को संत रविदास महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयमंगल राम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री रमई राम की पुण्यतिथि मनाई गई। जयमंगल राम ने कहा कि उन्होंने लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज की सेवा की। महासंघ ने सरकार से बोचहां में उनकी प्रतिमा लगवाने की मांग की। मौके पर महासंघ के प्रदेश महासचिव मनोज राम, रमेश ठाकुर, मो. मुस्तफा, मो. नूर आलम, रवि कुमार राम, अमर कुमार, रामकुमार राम आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.