बलिया, मार्च 12 -- बलिया, संवाददाता। सुखपुरा क्षेत्र के परानपुर स्थित इंटर कालेज में गुरुवार को पूर्व प्रधान व वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. जगन्नाथ शुक्ल की 39 वीं पुण्यतिथि सादगी से मनाई गई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता पाण्डेय गोविन्द तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता गौरीशंकर शुक्ल व विपिन बिहारी सिंह ने कालेज परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जगन्नाथ शुक्ल मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी रहे। उन्होंने जेपी आंदोलन में 18 महीने जेल की यातनाएं भी झेलीं। वकालत की दुनिया में मुरली बाबू के जूनियर बनकर सैकड़ों गरीबों और निराश्रितों को न्याय दिलाने का काम किया। पंचायती राज योजना के गठन के बाद वह पहले ग्राम प्रधान के रुप में लोगों की सेवा में आगे आए। वर्ष 1957 में जनसंघ से विधानसभा का चुनाव लड़े। मात्र 250 वोटों से पराजित होना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.