मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतनिधि। गोला रोड स्थित बाबा कमलेश्वरनाथ शिव मंदिर के पूर्व पीठाधीश्वर राधाकांत गिरि को पुण्यतिथि पर याद किया गया। शनिवार को मंदिर परिसर में यज्ञ, शांति पाठ और महाभोज का आयोजन किया गया। वे मंदिर के 14वें पीठाधीश्वर थे। मंदिर के वर्तमान पीठाधीश्वर पीयूष गिरि ने बताया कि उनकी स्मृति में आयोजित शांति पूजन और भोज में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...