मथुरा, जुलाई 28 -- पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सेठबाड़ा स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने डॉ. कलाम के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने वैज्ञानिक के रूप में लगभग चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। उन्होंने भारत के अंतरिक्ष एवं रक्षा कार्यक्रमों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. कलाम के विचार आज भी देश की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। यह भी पढ़ें- कांग्रे...