धनबाद, मार्च 16 -- भूदा स्थित विवाह वाटिका में आयोजित खोरठा के साहित्यकार व झारखंड आंदोलनकारी विश्वनाथ प्रसाद नागर की प्रथम पुण्यतिथि में युवा अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अकाश रवानी ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष आकाश रवानी ने कहा कि विश्वनाथ नागर न सिर्फ चंद्रवंशी समाज बल्कि पूरे झारखंड के लिए आदर्श थे। झारखंडी सभ्यता संस्कृति को अपने साहित्यकला के जरिए पूरे देश के कोने कोने मे पहुंचने का काम किया। मौके में मुख रूप से अजय रवानी, गुड्डू चंद्रवंशी, विष्णु रवानी, पिंटू रवानी, सुनील रवानी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.